
दिल्ली: ब्रिटिश हाई कमीशन की कम की गई सुरक्षा, बैरिकेड्स और पीसीआर हटाए गए
AajTak
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय पर लगे तिरंगे को उतारने की घटना के कुछ दिन बाद दिल्ली में बुधवार को ब्रिटेन हाई कमीशन की सुरक्षा को कुछ कम कर लिया गया है. वहीं इस मामले में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि वह सुरक्षा से जुड़े मसले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते.
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय पर लगे तिरंगे को उतारने की घटना के कुछ दिन बाद दिल्ली में बुधवार को ब्रिटेन हाई कमीशन की सुरक्षा को कुछ कम कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्जेंडर एलिस के घर और कार्यालय के बाहर से लगाए गए बैरिकेड्स को हटा लिया गया. इसके अलावा रेत की बैग, पीसीआर को भी हटा लिया गया है. वहीं इस मामले में ब्रिटिश उच्चायोग के स्पोक्सपर्स ने कहा कि वह सुरक्षा से जुड़े मसले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते.
लंदन में 19 फरवरी को हुआ था हमला
खालिस्तानी समर्थकों ने रविवार रात लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया था. उन्होंने तिरंगे को हटाकर उसकी जगह खालिस्तानी झंडा लगाने की कोशिश की थी. वहीं इस घटना को लेकर भारत ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया था और खालिस्तानी समर्थकों द्वारा उच्चायोग पर हमले को लेकर 'सुरक्षा के पूर्ण अभाव' पर स्पष्टीकरण मांगा था.
वहीं विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान जारी कर कहा था कि भारत ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए यूके सरकार की उदासीनता को 'अस्वीकार्य' मानता है. सूत्रों ने कहा कि ब्रिटिश उप उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट को घटना के मद्देनजर विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था क्योंकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली से बाहर थे.
विदेश मंत्रालय ने कहा था, "लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाई पर भारत के मजबूत विरोध को व्यक्त करने के लिए नई दिल्ली में सबसे वरिष्ठ यूके राजनयिक को तलब किया गया था.इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति देने वाली ब्रिटिश सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया था."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










