
दिल्ली बीजेपी ने घोषित किया एक और कैंडिडेट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से दिया टिकट
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक और उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने करावल नगर से वर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से टिकट दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक और उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने करावल नगर से वर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से टिकट दिया है. पार्टी ने करावल नगर सीट से मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है.
टिकट कटने पर जताई थी नाराजगी
बीजेपी ने शनिवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से टिकट दिया गया है. कपिल मिश्रा ने 2019 में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी. यहां से पार्टी ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट दिया था जिस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी.
कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी को बताया 'गलती'
हालांकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के साथ एक बैठक के बाद वह शांत हो गए. इससे पहले बिष्ट ने कहा था कि उनकी जगह कपिल मिश्रा को लाने का पार्टी का फैसला 'गलती' है और इसके परिणाम पांच फरवरी को मतदान के बाद नजर आएंगे.
AIMIM की तरफ से ताहिर हुसैन मैदान में

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










