
दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का 29 सितंबर को होगा उद्घाटन, पीएम मोदी और नड्डा रहेंगे मौजूद
AajTak
डीडीयू मार्ग पर 825 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बने इस पांच मंज़िला भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 30,000 वर्ग फीट है. भवन को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है. उद्घाटन समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय को निमंत्रण भेजा जा चुका है और उनके शामिल होने की संभावना है, हालांकि अंतिम पुष्टि अभी बाकी है.
दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, 29 सितंबर को डीडीयू मार्ग पर बने इस नए कार्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में किया जाएगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि उद्घाटन समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय को निमंत्रण भेजा जा चुका है और उनके शामिल होने की संभावना है, हालांकि अंतिम पुष्टि अभी बाकी है. समारोह में बीजेपी के शीर्ष नेता और दिल्ली इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
भवन का डिजाइन और विशेषताएं
डीडीयू मार्ग पर 825 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बने इस पांच मंज़िला भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 30,000 वर्ग फीट है. भवन को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है और इसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है. इसकी वास्तुकला में दक्षिण भारतीय शैली की झलक देखने को मिलती है, जिसमें प्रवेश द्वार और अग्रभाग पर ऊँचे-ऊँचे स्तंभ बनाए गए हैं.
सुविधाओं से लैस इमारत
भवन में दो बेसमेंट बनाए गए हैं, जिनका उपयोग वाहन पार्किंग के लिए होगा. भूतल पर सम्मेलन कक्ष, रिसेप्शन और कैंटीन की व्यवस्था की गई है. पहली मंज़िल पर 300 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम तैयार किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










