
दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- संघर्ष से भरी है यात्रा
AajTak
दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है. इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इस भव्य आयोजन में पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री और हजारों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी सोमवार को दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस का उद्घाटन करेंगे. इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्रियों सहित कई बीजेपी नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.
2023 में हुआ था भूमि पूजन
सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को कार्यालय निर्माण पूरा होने पर बधाई दी. उन्होंने बताया कि 9 जून 2023 को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कार्यालय का भूमि पूजन किया था.
उन्होंने पार्टी के कार्यालयों के सफर को याद करते हुए कहा, 'पार्टी की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर खोला गया था. इसके बाद कुछ वक्त के लिए ये रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ और फिर लगभग 35 वर्षों तक 14 पंडित पंत मार्ग से संचालित होता रहा.'
'संघर्ष भरी रही है यात्रा'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










