
दिल्ली: फ्लैट में मिली महिला की 2 दिन पुरानी डेडबॉडी, बगल में बैठा था बैठा
AajTak
जामिया नगर इलाके में एक फ्लैट से संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश बरामद हुई है. जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची, उस वक्त महिला का बेटा बगल में बैठा था.
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक फ्लैट से संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश मिली है. बताया जाता है कि महिला की डेड बॉडी 2-3 दिन पुरानी लग रही है. सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो लाश के पास दिमागी रूप से कमजोर बेटा बैठा हुआ था. महिला की मौत कैसे हुई? अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. यहां पुलिस को एक महिला की मौत की जानकारी मिली. जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. इस दौरान पुलिस जब पहुंची तो महिला की लाश के पास बेटा बैठा हुआ था, जो दिमागी रूप से कमजोर है.
यह भी पढ़ें: UP में मानवता शर्मसार! नगर पालिका ने नहीं दिया शव वाहन... कूड़ा गाड़ी से डेडबॉडी ले गए परिजन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि जामिया नगर इलाके में एक फ्लैट में महिला की डेडबॉडी मिली है. महिला की मौत कैसे हुई, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी.
यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने बातचीत किया बंद तो प्रेमी ने दी जान, डेडबॉडी लेकर लड़की के घर पहुंची मां ने किया हंगामा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










