
दिल्ली: प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर, VIDEO
AajTak
दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक है कि उसकी चमक कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही है. हादसा की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक है कि उसकी चमक कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही है. हादसा की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है.
कापसहेड़ा के सोनिया गांधी कैंप में लगी थी आग
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक दिन पहले भीषण आग लग गई थी. दमकल की 16 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया था. यह आग सोनिया गाधी कैंप के एक लकड़ी के गोदाम में लगी थी. यहां भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था.
अग्निशमन विभाग के मंडल अधिकारी सतपाल भारद्वाज ने बताया था, "हमें रात करीब 9:38 बजे एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि लकड़ी की दुकान में आग लग गई है और यह समालखा कापसहेड़ा इलाके में सोनिया गांधी का कैंप है. आग बुझाने के लिए 16 दमकल गाड़ियां को भेजा गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है."
31 मार्च: वजीरपुर की एक फैक्ट्री में लगी थी आग
दिल्ली के वजीरपुर इलाके की एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री में 31 मार्च को भीषण आग लग गई थी. आग पर 25 फायर टेंडर ने काबू पाया था. फायर विभाग के मुताबिक आग सुबह करीब 8:18 बजे लगी थी. घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं. सुरक्षा के लिहाज से आस-पास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा दिया गया है. फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आ पाई थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








