दिल्ली: प्लाज्मा दिलाने के नाम फेसबुक के जरिए ठगता था रुपये, पुलिस ने यूं किया गिरफ्तार
AajTak
वसंत कुंज थाने की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो फेसबुक के माध्यम से प्लाज्मा डोनर उपलब्ध कराने की बात करता था. जिसके लिए वह 50000 रुपये की डिमांड करता था. एडवांस पैसा मिलने के बाद वह लोगों के नंबर ब्लॉक कर देता था.
देश की राजधानी दिल्ली में प्लाज्मा के नाम पर फेसबुक पर धोखेबाजी हो रही है. महामारी के इस दौर में भी अपना मतलब निकालने वाले धोखेबाज बाज नहीं आ रहे. वसंत कुंज थाने की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो फेसबुक के माध्यम से प्लाज्मा डोनर उपलब्ध कराने की बात करता था. जिसके लिए वह 50000 रुपये की डिमांड करता था. एडवांस पैसा मिलने के बाद वह लोगों के नंबर ब्लॉक कर देता था. ऐसे में अगर आप फेसबुक पर किसी प्लाज्मा डोनर के बारे में देखते हैं, तो आप सतर्क हो जाइए. हो सकता है यह कोई धोखेबाज हो जो कोरोना मरीजों के मजबूरी का गलत फायदा उठाता हो, प्लाज्मा डोनर के नाम पर वह पैसों की ठगी करता हो. शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम सनी है. पैसे से यह अस्पतालों में ब्लड डोनेशन करवाने का काम करता है. लेकिन कोरोना महामारी के दौरान इसने प्लाज्मा के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया. इसने सबसे पहले फेसबुक पर अकाउंट बनाया, जिसमें लिखा कि किसी को भी प्लाज्मा की जरूरत है तो वह दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकता है. वसंत कुंज थाने में एक शिकायत के बाद पता चला कि यह प्लाज्मा के नाम पर लोगों से 50000 रुपये की डिमांड करता था और एडवांस में कुछ पैसे मांगता था.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










