
दिल्ली: प्रीत विहार में एनर्जी जिम के मालिक की हत्या, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां
AajTak
एनर्जी जिम के मालिक महेंद्र अग्रवाल को 3 लोगों ने उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारी है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है.
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बदमाशों ने जिम कारोबारी के ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही प्रीत विहार थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुच गए.
कारोबारी मृतक की पहचान 45 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल के तौर पर हुई है. मृतक एनर्जी जिम और स्पा के नाम से कई सेंटर चलाते थे. उनका जिम में इस्तेमाल होने वाले उपकरण का भी कारोबार है. प्रीत विहार इलाके के विकास मार्ग पर एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एनर्जी जिम और स्पा का हेडक्वार्टर है. साथ ही बेसमेंट जिम भी है.
शुक्रवार देर शाम तकरीबन 8 बजे महेंद्र अग्रवाल अपने ऑफिस में थे, इसी दौरान हथियारों से लैस तीन बदमाश ऑफिस में दाखिल हुए और उन्होंने एक के बाद एक तीन गोली महेंद्र अग्रवाल पर चला दीं. एक गोली महेंद्र अग्रवाल के सिर पर लगी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बदमाश भागते वक्त ऑफिस में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके. फिलहाल पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके. सूचना मिलते ही महेंद्र अग्रवाल के परिजनों ने मौके पर पहुंच गए. पुलिस परिजनों से भी बातचीत कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है, कहीं महेंद्र अग्रवाल की किसी से रंजिश तो नहीं चल रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










