
दिल्ली: प्रगति मैदान के टनल में हुई लूट का Video, पिस्टल की नोक पर कार को रोका, फिर...
AajTak
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के पास टनल स्थित टनल में में 2 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. यहां एक डिलीवरी एजेंट से दिनदहाड़े कैब रुकवाकर दो लाख रुपये लूट लिए गए. मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है.
राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण है प्रगति मैदान टनल में हुई 2 लाख रुपये की लूट. यहां हथियार की नोक पर बदमाशों ने कैब रोककर एक शख्स से दो लाख रुपये लूट लिए. घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 बदमाश 2 मोटर साइकिलों पर सवार होकर आते हैं और फिर बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम देते हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
बंदूक की नोक पर हुई लूट
पटेल साजन कुमार नाम के शख्स ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है. 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले. उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था. दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब बुक की और रिंग रोड पर गुरुग्राम जाते समय वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए. तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया. जिसमें करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थे.
इसके बाद लूट के इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये वारदात, जो दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है.
केजरीवाल ने मांगा एलजी से इस्तीफा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एक बार फिर उपराज्यपाल पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने लिखा, 'एलजी को इस्तीफा देना चाहिए.किसी ऐसे व्यक्ति के लिए राह बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके.अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें. हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है.'

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








