
दिल्ली पॉल्यूशन पर बड़ा एक्शन... आधे कर्मचारी WFH पर भेजे गए, ट्रकों की एंट्री बैन, कंपनियों के लिए भी आई एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. केवल इसेंशियल ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी. सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को दिल्ली में एंट्री की परमिशन रहेगी.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. केवल इसेंशियल ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी. सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को दिल्ली में एंट्री की परमिशन रहेगी. इसके साथ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की गई है.
गोपाल राय ने बताया कि बीते गुरुवार को CAQM ने सीवियर प्लस कैटेगरी को एनलाइज करके नए प्रतिबंध के डायरेक्शन दिए गए हैं. दिल्ली में पहले से ही निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक है, लेकिन कुछ कैटेगरी को छूट थी. आज से हाईवे, ओवर ब्रिज, पाइपलाइन इन सबपर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि आज से जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर रोक रहेगी. हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट रहेगी. आपातकालीन सेवाओं के अलावा डीजल गाड़ियों में BS-6 के अलावा सब पर प्रतिबंध रहेगा.
मॉनिटरिंग के लिए बनी कमेटी
दिल्ली में पर्यावरण को लेकर जो नियम लागू किए गए हैं, वो सही तरह से लागू हो रहे हैं या नहीं. इसकी मॉनिटरिंग के लिए छह सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है. गोपाल राय ने बताया कि हरियाणा और यूपी के सीएम को चिट्ठी लिखेंगे कि वहां से आने वाली गाड़ियों को इस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफ़ेरल एक्सप्रेस वे से ही डायवर्ट किया जाए ताकि वे दिल्ली की सीमा तक ही ना पहुंचें.
500 इलेक्ट्रिक और CNG बसों का निर्देश

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








