
दिल्ली: पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने गला रेतकर 84 साल की दादी की कर दी हत्या, वीडियो कॉल पर दोस्तों को दिखाई लाश
AajTak
Delhi News: राजधानी दिल्ली में पैसे न देने पर 84 साल की दादी की नाबालिग पोते ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी. नाबालिग ने वीडियो कॉल पर दोस्तों को दादी की लाश दिखाकर कहा कि उसने की हत्या कर दी है. पुलिस ने नाबालिग के चार दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 84 साल की बुजुर्ग महिला की उसके नाबालिग पोते ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद नाबालिग ने अपने दोस्तों को वीडियो कॉल कर लाश दिखाई. दरअसल, नाबालिग ने दादी से पैसे मांगे थे. जब दादी ने मना कर दिया तो उसने हत्या कर दादी के घर से रुपए लूट लिए थे. इस मामले में नाबालिग के 4 दोस्त भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई को शालीमार बाग इलाके में 84 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई थी. पुलिस जांच को तो पता चला कि बुजुर्ग महिला ने प्रॉपर्टी बेचकर सभी बच्चों को अलग-अलग जगहों पर परिवार के साथ सेटल कर दिया था और खुद शालीमार बाग इलाके में अकेले रहती थी. पुलिस ने बेटों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी किसी पर हत्या का शक नहीं जताया. पुलिस को कोई लीड नहीं मिल रही थी.
पुलिस ने महिला के घर के आसपास का सीसीटीवी खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध शख्स सफेद तौलिया से चेहरा ढके हुए हत्याकांड से पहले की रात तकरीबन 9:30 बजे उसके घर में दाखिल होता दिखाई दिया. इसके बाद वह रात में 11:20 बजे बाहर आता दिखाई दिया. इसके बाद फिर वह संदिग्ध रात में 12:20 बजे घर में दाखिल होता दिखा और कुछ देर बाद बाहर निकल गया.
पुलिस ने सीसीटीसी में कैद संदिग्ध को परिवार वालों के हर सदस्य को बारी-बारी से दिखाया. जब परिवार के सदस्यों ने उस संदिग्ध की पहचान का खुलासा किया तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. वो संदिग्ध कोई और नहीं, बल्कि बुजुर्ग महिला का पोता ही था, जो जांच के दौरान स्कूल में था.
पुलिस ने स्कूल से नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो गलत संगत में पड़ गया था. इसी दौरान उसकी दोस्ती चार युवकों से हो गई थी. नाबालिग ने बताया कि उसने उन दोस्तों से पैसे उधार लिए थे, जो वे लगातार मांग रहे थे. नाबालिग ने चारों से कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन उसकी दादी अकेली रहती हैं और उन्होंने हाल ही में प्रॉपर्टी बेची है, जिसके पैसे उनके पास हैं. वो पैसे दे सकती हैं. अगर पैसे नहीं देती हैं तो उनकी हत्या कर मोटा पैसा घर से हासिल किया जा सकता है.
सभी ने मिलकर प्लान बनाया. नाबालिग दादी के घर पहुंचा और उनसे पैसे मांगे. दादी ने मना कर दिया तो नाबालिग ने दादी को धक्का दे दिया. इसके बाद गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोस्तों को वीडियो कॉल पर लाश दिखाई और हत्या की बात कन्फर्म की. बाद में दोस्तों को फोन कर एक जगह पर बुलाया और दादी के घर से लूटे गए करीब 1 लाख पचास हजार रुपए देकर कर्ज चुकाया. इसके बाद नाबालिग फिर वापस दादी के घर पहुंचा और देखा कि दादी जिंदा तो नहीं है. पुलिस ने नाबालिग के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने सर्जिकल ब्लेड, नाबालिग के खून से सने कपड़े, लूटे गए 50 हजार रुपए, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







