
दिल्ली पुलिस के ASI ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल की पहचान एएसआई ललित सिरोही के रूप में हुई है, जो उस्मानपुर थाने में तैनात थे. उसकी पत्नी ने उसे खून से लथपथ हालात में कमरे के अंदर पाया. इसके बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया.
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई (ASI) ने सोमवार की सुबह पूर्वी दिल्ली की जीडी कॉलोनी में मौजूद अपने आवास पर अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. उन्हें खून से लथपथ हालत में उनके घर में पाया गया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि घायल की पहचान एएसआई ललित सिरोही के रूप में हुई है, जो उस्मानपुर थाने में तैनात थे. उसकी पत्नी ने उसे खून से लथपथ हालात में कमरे के अंदर पाया. इसके बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ललित सिरोही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में किराए पर रह रहे थे. उनकी पत्नी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी. घर लौटने पर उन्होंने अपने पति को घायल अवस्था में खून से लथपथ पाया और पास में ही पिस्तौल रखी हुई थी.
पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में घटना हुई, वह बंद था और अभी तक उसकी जांच नहीं की गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियार को सरकारी पिस्तौल माना जा रहा है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एएसआई ललित सिरोही पिछले दो-तीन वर्षों से अवसाद से ग्रस्त थे. उन्होंने बताया कि घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










