
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस टीम ने लश्कर ए तैयबा मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है. टीम द्वारा गिरफ्तार किए आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुआ है जो एक सेना रिटायर्ड है. आतंकी एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद लाने के मामले
दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन टीम ने लश्कर ए तैयबा मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है. टीम द्वारा गिरफ्तार किए आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुआ है जो एक सेना रिटायर्ड है. आतंकी एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद रिसीव करने मामले में शामिल था.
ये हथियार और गोला-बारूद पीओके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर और काजी मोहम्मद खुशाल द्वारा भेजे गए थे. दोनों अपनी डील को सीमा पार से ऑपरेट कर रहे थे.
डीसीपी रेलवे के पीएस मल्होत्रा के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसियों से विशेष जानकारी मिली कि कुपवाड़ा का रहने वाला रियाज़ अहमद राथर जम्मू-कश्मीर हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल मामले में वांटेड चल रहा है. इसके अलावा जानकारी मिली थी कि रियाज अहमद फरार है और जल्द ही तड़के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगा.
भागने की कोशिश कर रहा था आतंकी: दिल्ली पुलिस
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 4 जनवरी की सुबह रियाज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट नंबर 1 से पुलिस टीम को देखने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने पुलिस टीम को बताया कि वो अपने दोस्त अल्ताफ के साथ जबलपुर से महाकौशल एक्सप्रेस में सवार हुआ था और 3 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा था. वहां से उन्होंने ऑटो बैठकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जबकि रियाज अहमद राथर किसी दूसरे ठिकाने पर जाने वाला था. कथित रियाज अहमद पर खुर्शीद अहमद राथर से हथियारों और हथियार लेने का शक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










