
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन... 4 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ 3 को किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ड्रग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों के पास से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिरोइन बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली से रविवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों को 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आउटरनॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 29 अगस्त को दो चरणों में चलाए गए अभियान में लगभग 1.012 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी निवासी अफसाना (23) भलस्वा डेयरी इलाके में गिरफ्तार होने वाली पहली आरोपी थी और उसके पास से लगभग 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. पूछताछ के दौरान उसने अपने आपूर्तिकर्ताओं की पहचान बताई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 2 बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 30 करोड़ की हेरोइन-मारिजुआना जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगे छापेमारी की और नरेंद्र (37) और उसकी पत्नी ज्योति (35) को बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया. नरेंद्र को बुराड़ी में परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के पास से पकड़ा गया, जबकि ज्योति को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: BMW कार, 15 KG मेफेड्रोन और 32 करोड़ कीमत... ठाणे पुलिस ने किया बडे़ ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि उनके बुराड़ी स्थित फ्लैट की तलाशी में घर में कई जगहों पर छिपाई गई 712 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. पुलिस के अनुसार ज़ब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










