
दिल्ली पुलिस का 'दशहरा गिफ्ट': 350 लोगों को मिले गायब मोबाइल फोन, 50 लाख रुपए कीमत
AajTak
दिल्ली पुलिस का 'मिशन रीकनेक्ट 2.0' मोबाइल चोरी से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. इस अभियान के तहत 350 से ज्यादा फोन बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाए गए हैं. संगठित नेटवर्क पर नकेल कसने और तकनीकी ट्रैकिंग से जुड़ी इस पहल को पुलिस की सबसे सफल कोशिशों में माना जा रहा है.
दिल्ली पुलिस की मेट्रो इकाई ने शनिवार को राजधानी में मोबाइल चोरी के खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत की है. 'मिशन रीकनेक्ट 2.0: आपके फोन की घर वापसी की यात्रा' के नाम से शुरू की गई इस मुहिम का मकसद चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों तक वापस पहुंचाना है. इसके जरिए मेट्रो पुलिस ने 350 से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है.
चोरी या गुम हुए ये मोबाइल फोन अबतक अलग-अलग राज्यों तक पहुंच चुके थे, जिन्हें तकनीकी और जमीनी रणनीति के जरिए बरामद किया गया. इस विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ कश्मीरी गेट स्थित मेट्रो पुलिस कार्यालय परिसर में हुआ. यहां वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग 80 शिकायतकर्ताओं को उनके बरामद फोन वापस सौंपे गए. इस अवसर पर पीड़ितों में फोन की वापसी का सुकून झलक रहा था.
दिल्ली मेट्रो में दर्ज होने वाले अपराधों की बात करें तो लगभग 87 फीसदी मामले मोबाइल चोरी के होते हैं. पुलिस के अनुसार, ये अपराध अक्सर ऐसे संगठित नेटवर्क से जुड़े होते हैं, जो मोबाइल उपकरणों को राज्य की सीमाओं के पार पहुंचा देते हैं और फिर अवैध बाजारों में बेचते हैं. इसी चुनौती से निपटने के लिए मेट्रो पुलिस ने पांच समर्पित टीमें गठित की हैं, जो कई तरह की आधुनिक तकनीकों से लैस हैं.
इनमें से एक तकनीकी इकाई केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) का उपयोग कर उपकरणों को ट्रैक करती है. एक क्षेत्रीय इकाई अपराधियों तक पहुंचने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का काम करती है. तीसरी इकाई नोडल अधिकारी की है, जो राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करती है. चौथी इकाई अदालती प्रक्रियाओं को सरल बनाती है, ताकि कानूनी कार्यवाही तेजी से पूरी हो सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











