
दिल्ली: पुलिसकर्मी पर हमले का आरोपी बदमाश 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी गोली
AajTak
दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल पर हमले के मामले में आरोपी छावला थाने के बीसी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कुतुब विहार इलाके के भाई-भाई रोड स्थित एक मकान से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया. पुलिस मुठभेड़ में सन्नी के पैरों में गोली लगी है. सन्नी के हमले में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल का उपचार आईसीयू में चल रहा है.
दिल्ली पुलिस ने पुलिसकर्मी पर हमले के आरोपी बदमाश को छह घंटे के भीतर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश का नाम सन्नी बताया जा रहा है. सन्नी दिल्ली के छावला थाने का बीसी बताया जा रहा है. उसे दिल्ली के कुतुब विहार स्थित भाई-भाई रोड के एक मकान से पकड़ा गया. दिल्ली पुलिस को हेड कांस्टेबल रिंकू पर हुए चाकू से हमले के मामले में सन्नी की तलाश थी.
बताया जाता है कि रविवार की देर शाम छावला थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक से कुछ युवकों का विवाद हो गया. युवकों और ऑटो चालक के विवाद के बीच गश्ती पर निकले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुनील और हेड कांस्टेबल रिंकू ने युवकों को रोकने की कोशिश की. हेड कांस्टेबल रिंकू ने एक युवक को पकड़ लिया जो क्रिमिनल बताया जा रहा है.
पकड़े गए युवक सन्नी ने हेड कांस्टेबल पर ही हमला बोल दिया. सन्नी ने हेड कांस्टेबल रिंकू को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया और मौके से भाग निकलने में सफल रहा. पैट्रोलिंग पर निकले हेड कांस्टेबल पर हमले की घटना रात 8 बजकर 35 मिनट के करीब की है. घटना की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया.
आईसीयू में चल रहा हेड कांस्टेबल का इलाज
घायल हेड कांस्टेबल रिंकू को आनन-फान में उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर रिंकू के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली. छावला थाने में इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचने के लिए टीमें गठित कर दीं.
सन्नी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें उससे जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं. आधी रात के बाद सन्नी के कुतुब विहार इलाके के भाई-भाई रोड पर स्थित एक मकान में होने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर रात के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










