
दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7897 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 39 मरीजों की मौत
AajTak
दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में कोरोना के हालाक बिगड़ते जा रहे हैं. 24 घंटे के दौरान 77,374 कोरोना टेस्ट हुए जिनमें से 7897 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
दिल्ली में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. शनिवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी से बढ़कर 10.21% हो गई है. ये 23 नवंबर 2020 के बाद से सबसे अधिक है, 23 नवंबर को संक्रमण दर 11.94 फीसदी थी. वहीं, राज्य में 24 घंटे के दौरान 77,374 कोरोना टेस्ट हुए, जिनमें से 7897 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस दौरान 39 मरीजों की मौत भी हुई है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 39 मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ मौत का कुल आंकड़ा 11,235 तक पहुंच गया है. कोरोना मामलों में उछाल के साथ ही कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 5 हजार से ज्यादा हो गई है. कंटेनमेंट जोन्स का कुल आंकड़ा 5236 तक पहुंच गया है.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








