
दिल्ली: 'पार्वती' ने लिवर देकर बचाई 'पति' शिव की जान, दिल छू लेगी ये कहानी
AajTak
सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि छह महीने पहले पार्वती ने पाया कि उसका पति बिस्तर पर बेहोश पड़ा है. उनके अनुसार वह तत्काल उसे इलाज के लिए ले गयी, तब जांच में पता चला कि शिव को ‘लीवर सिरोसिस’ बीमारी हो गई है जो आखिरी स्टेज में है, जिसके चलते उन्हें लीवर मस्तिष्क बीमारी हो गई है. (जिसमें व्यक्ति बेहोश हो जाता है.)
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (SGRH) में 21 साल की पार्वती ने लिवर डोनेट कर अपने 29 साल के पति शिव की जान बचाकर शिव-पार्वती की जोड़ी को चरितार्थ कर दिया है. जी हां, ‘लीवर सिरोसिस’ से ग्रस्त बिहार के 29 वर्षीय शिव को पत्नी द्वारा अंगदान करने से एक नया जीवन मिला है. डॉक्टरों ने बताया कि लीवर डोनेट की सर्जरी 12 घंटे तक चली और यह बहुत चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि दोनों के ब्लड ग्रुप अलग-अलग थे.
डॉक्टरों के मुताबिक, चुनौती यह थी कि मरीज शिव का ब्लड ग्रुप ‘बी पॉजिटिव’ था और उसके भाई-बहनों में किसी का भी यह ग्रुप नहीं था. उन्होंने कहा कि वैसे तो उसकी 21 वर्षीय पत्नी अपना लीवर डोनेट करना चाहती थी, लेकिन उसका भी ब्लड ग्रुप ‘ए पॉजिटिव’ था.
सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि छह महीने पहले पार्वती ने पाया कि उसका पति बिस्तर पर बेहोश पड़ा है. उनके अनुसार वह तत्काल उसे इलाज के लिए ले गयी, तब जांच में पता चला कि शिव को ‘लीवर सिरोसिस’ बीमारी हो गई है जो आखिरी स्टेज में है, जिसके चलते उन्हें लीवर मस्तिष्क बीमारी हो गई है. (जिसमें व्यक्ति बेहोश हो जाता है.)
अस्पताल के मुताबिक, यह खबर परिवार के लिए बहुत बुरी थी. क्योंकि शिव छह सदस्यों के परिवार में एकमात्र कमाऊ था. परिवार में शिव दंपत्ति के अलावा बुजुर्ग मां-बाप और दो बच्चे हैं .
डॉक्टरों ने बताया कि बिहार एवं दिल्ली में कई अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद वे लोग SGRH आये. यहां के मुख्य लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. नैमिष मेहता ने बताया कि उसे (शिव को) लीवर ट्रांसप्लांट कराने और उपयुक्त अंगदान करने वाले को ढूंढने को कहा गया. डॉक्टरों ने बताया कि हमारे सामने चुनौती थी कि शिव और उसकी पत्नी के ब्लड ग्रुप अलग-अलग थे.
इसलिए परिवार को ‘ब्लड ग्रुप इनकम्पैटिबल (Blood Group Incompatible)’ लिवर ट्रांसप्लांटेशन (ABOi) के बारे में सलाह दी गई, जिसे पर्याप्त प्री-ऑपरेटिव तैयारी के साथ किया जा सकता है. आखिरकार पत्नी पार्वती के लिवर की जांच की गई और लिवर ले लिया गया.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










