
दिल्ली: पार्किंग बेसमेंट में जमा पानी निकालने गया था जलबोर्ड का स्टाफ, करंट लगने से हुई मौत
AajTak
दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक पार्किंग के बेसमेंट में जमा पानी निकालने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई. पानी में पहले से करंट दौड़ रहा था. इस कारण जब युवक उसके संपर्क में आया तो उसे जोर का झटका लग गया और वहीं उसकी मौत हो गई. उसे उठातकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. दरअसल, एक पार्किंग में जलजमाव हो गया था और उसमें करंट दौड़ रहा था. शनिवार शाम को वहां काम करने वाला एक युवक उस करंट वाले पानी की चपेट में आ गया. इस कारण उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 21 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं. बताया जाता है कि मृतक कार्तिक जल बोर्ड में कांट्रेक्ट पर काम करता था. शनिवार शाम को पार्किंग के बेसमेंट में हुए जल भराव के पानी को निकालने के लिए पम्प चलाने गया था.
पंप चलाकर पानी निकालने गया था युवक युवक जैसे करंट वाले पानी के संपर्क में आया, उसे जोर का झटका लगा. इसेक बाद वहां मौजूद लोगों ने उसको आनन -फानन में पास के होली फैमिली अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पार्किंग में काम करने वाले सद्दाम ने बताया कि शनिवार शाम को लड़का बेसमेंट में गया था. इस दौरान उसे करंट लग गई और वह वहीं गिर गया.
पार्किंग में हमेशा भरा रहता है पानी सद्दाम ने बताया कि पार्किंग में हमेशा पानी भरा रहता है. यहां पर भूतल पार्किंग है और 3 फ्लोर बने हुए हैं. सबसे नीचे वाले फ्लोर में पानी हमेशा भरा रहता है. इस पानी को निकालने के लिए कार्तिक की ड्यूटी थी और वह पानी निकालने के लिए मोटर चलाने गया. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गईं. वही स्थानीय राहुल भारद्वाज ने बताया कि यहाँ कार पार्किंग बने हुए सालों हो गए और यहां नीचे के बेसमेंट में हमेशा पानी भरा रहता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










