
दिल्ली: नूपुर शर्मा के समर्थन में हिंदू सेना कल निकालेगी मार्च
AajTak
नूपुर शर्मा के समर्थन में हिंदू सेना मार्च निकालेगी. मार्च शनिवार 11 जून को निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से शुरू होगा.
हिंदू सेना नूपुर शर्मा के समर्थन में शनिवार को दिल्ली में मार्च निकालेगी. मार्च 11 जून 2022 को शाम 5 बजे निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से शुरू होगा और लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन पर खत्म होगा. नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिपण्णी को लेकर शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. उत्तरप्रदेश के कई शहरों में जुमे की नवाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए. कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई.
जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी जुमे की नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज, सहारनपुर, लखनऊ में भारी बवाल हुआ. कई जगह पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. प्रयागराज में पत्थरबाजी करने वाले 22 लोगों की अब तक हुई गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके अलावा अब तक सहारनपुर में भी 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीएम योगी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है.
दिल्ली में भी प्रदर्शन दिल्ली में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद और जामिया में प्रदर्शन हुए. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर गिराफ्तारी की मांग की. मुंबई में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ. शहर के कई इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किए.
रांची में भी प्रदर्शन झारखंड की राजधानी रांची में नूपुर शर्मा के खिलाफ सुबह मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन बाद में हिंसक हो उठा. पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी. पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
अहमदाबाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर अहमदाबाद के कई मुस्लिम इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए. इलाक़े के मुस्लिमों ने नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग के बैनर लेकर रैली निकाली. इसमें बड़ी तादाद में बच्चे भी शामिल थे.अहमदाबाद शहर के कालूपुर, दरियापुर, शाहपुर, जमालपुर, तीन दरवाजा जैसे इलाके में आज जुमे की नमाज़ की बाद दुकानें बंद रखी गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










