
दिल्ली: नरेला में पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के दो सौदागर, 70 लाख की हेरोइन जब्त
AajTak
दिल्ली के नरेला इलाके में नशे के दो सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ें हैं और उनसे ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई है. पकड़े गए ड्रग्स की कीमत 70 लाख रुपये है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रसाल पठान उर्फ थांडू (33) और रहीम खान (27) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं.
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी जिले के नरेला इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 348 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रसाल पठान उर्फ थांडू (33) और रहीम खान (27) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, रसाल पठान के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट) और लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं.
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेला इलाके में दो संदिग्ध व्यक्ति नशे की तस्करी में शामिल हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 मार्च को नरेला में एक विशेष अभियान चलाया. जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को रोका और उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 348 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. पुलिस ने मौके से एक स्कूटर भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल ये नशा तस्करी के लिए कर रहे थे.
मामले की जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार तस्कर नशे की यह खेप कहां से लाए थे और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाने की योजना बना रहे थे. साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










