
दिल्ली: नंद नगरी इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, 3 लोग गिरफ्त में
AajTak
पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी पुलिस थाना के तहत आने वाले सुंदर नगरी इलाके में 25 साल के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस की पीसीआर पर इसे लेकर शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कॉल आई. हालांकि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्त में लिया है. मामले की आगे जांच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर शाम 7 बजकर 40 मिनट पर एक कॉल आई. दूसरी तरफ से जानकारी मिली कि 2-3 लड़कों ने 25 साल के एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है. ये घटना पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी पुलिस थाने के तहत आने वाले सुंदर नगरी इलाके की है.
चाकू के हमले का शिकार हुए लड़के को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक व्यक्ति की पहचान सुंदर नगरी के मनीष के तौर पर की गई है. उसके पिता का नाम धर्मपाल बताया जा रहा है.
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि चाकू मारने वाले लड़कों के साथ मृतक का पैसों का लेन-देन था. इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपी लड़कों ने मनीष को चाकू मार दिया. आरोपियों की पहचान फैजान, बिलाल और आलम के तौर पर हुई है. ये तीनों भी सुंदर नगरी इलाके के ही रहने वाले हैं.
पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है. जबकि अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को शुरू कर दिया गया है. हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी को बताया जा रहा है.
दोनों लोगें के अलग-अलग समुदाय का होने के चलते एहतियात के तौर पर इलाके में पहरेदारी बढ़ा दी गई है. पुलिस के अतिरिक्त जवानों को वहां तैनात किया गया है.
पुलिस का कहना है कि आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जबकि तीनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










