
दिल्ली धमाके के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा अमोनियम नाइट्रेट-NPK, आजतक के 'ऑपरेशन कुंभकर्ण' में बड़ा खुलासा
AajTak
आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में पता चला कि किस तरह खेती का सामान बेचने वाली दुकानों पर फर्टिलाइजर की बिक्री दिखाने के लिए जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर किया जाता है, जबकि दुकानदारों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि इन्हीं फर्टिलाइजर का इस्तेमाल क्रूड कार बम बनाने में किया जा सकता है.
दिल्ली में 10 नवंबर को हुए लाल किले ब्लास्ट की जांच में सिहरन पैदा करने वाला आतंकी नेटवर्क सामने आया है, जिसमें हरियाणा के फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कट्टरपंथी बने डॉक्टरों की कथित संलिप्तता बताई जा रही है. जांचकर्ताओं का कहना है कि इस गिरोह ने देश के कई बड़े शहरों में सिलसिलेवार हमलों की योजना बनाई थी. ऐसे में आज तक की अंडरकवर टीम ने 'ऑपरेशन कुंभकर्ण' के तहत कई बड़े खुलासे किए.
दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA से लेकर दूसरी जांच एजेंसियों ने बताया कि डॉक्टर उमर, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन, डॉक्टर अदील ने कश्मीर से लेकर फरीदाबाद तक वो टेरर मॉ़ड्यूल बनाया, जहां बहुत आसानी से खेत में खाद की तरह इस्तेमाल होने वाली अमोनियम नाइट्रेट और NPK जैसी खाद को लेकर विस्फोटक में बदलकर धमाका किया.
जांच एजेंसियों ने बताया कि सफेद रंग की हुंडई i-20 कार में डॉक्टर उमर ने हरियाणा के नूंह के पास से खरीदी गई अमोनियम नाइट्रेट और NPK को मिलाकर वो विस्फोटक तैयार किया था, जिसमें फ्यूल मिलाकर धमाका किया गया. इसी के बाद सवाल आया कि फिर से क्या कोई उमर इसी तरह कार लेकर धमाका नहीं कर सकता? इस ऑपरेशन कुंभकर्ण के तहत आज तक की टीम ये जानने निकली कि जहां से डॉक्टर उमर ने विस्फोटक में बदल देने वाला अमोनियम नाइट्रेट और NPK खरीदा था. क्या अब भी वैसे ही खरीदा जा सकता है.
दिल्ली धमाके के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में अमोनियम नाइट्रेट, NPK जैसी खाद को लेकर निगरानी की जा रही है. दावा हुआ कि खाद की तरह भी अमोनियम नाइट्रेट, NPK या DAP खरीदने के लिए आधार कार्ड देना होगा. जहां के निवासी है, वहीं से सिर्फ खरीद हो सकती है. साथ ही एक तय मात्रा से अधिक खरीदने-बेचने पर निगरानी होती है.
लेकिन उसी हरियाणा के सोनीपत में आजतक के ऑपरेशन कुंभकर्ण में दिखता है कि अब भी धड़ल्ले से कहीं से कोई भी आकर वो बोरियां ले सकता है, जिन्हें इसी तरह लेकर उमर ने दिल्ली को दहला दिया.
ऑपरेशन कुंभकर्ण के तहत आज तक की टीम हरियाणा के सोनीपत के अकबरपुर भरोटा में सुरेश खाद भंडार पहुंची. सुरेश फर्टिलाइजर स्टोर में आज तक की टीम ने दुकानदार रितेश से DAP और NPK के बारे में पूछा. रितेश ने तुरंत 1,450 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से DAP की पेशकश की और गोदाम में रखी बोरियों का ढेर भी दिखाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










