
दिल्ली: दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, गैंगवार में मारे जाने का शक
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं. यही कारण है कि बाहरी दिल्ली के खेड़ा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.
देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा लगता है अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. शनिवार को खेड़ा इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक बुजुर्ग शख्स की हत्या कर दी. बदमाश इलाके की मुख्य सड़क पर बुजुर्ग पर गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे. वहीं मृतक बुजुर्ग ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
बुजुर्ग की हत्या के पीछे गैंगवार का शक जताया जा रहा है. बता दें कि कुछ समय पहले अशोक विहार में बबलू गंजा नामक युवक की हत्या की गई थी. इस हत्या का बदला कपित नाम के शख्स ने लिया था जो अभी जेल में है,
जिस बुजुर्ग की शनिवार को गोली मार कर हत्या की गई है, वो कपिल के पिता थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल 2018 में बबलू की हत्या हुई थी. इस हत्या को नीरज के दोस्त प्रवेश मान ने किसी और के जरिए अंजाम दिया था.
घटना के वक्त बबलू अपने वकील से मिलने अशोक विहार फेज वन जा रहा था. बबलू की हत्या का बदला लेने के लिए कपिल ने अलग-अलग लोगों की हत्या को अंजाम दिया था और वो अभी जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










