
दिल्ली दंगा 2020: बेगुनाही साबित करने के लिए देवांगना कलिता ने मांगे CAA विरोधी प्रदर्शनों के वीडियो, HC का किया रुख
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र कार्यकर्ता देवांगना कलिता की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया और जांच एजेंसी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. लेकिन इस बीच ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
दिल्ली दंगों की आरोपी देवांगना कलिता ने गुरुवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कलिता ने HC से सांप्रदायिक दंगों से संबंधित यूएपीए (UAPA) सहित दो मामलों में पुलिस को उसके कुछ वीडियो और व्हाट्सएप चैट उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की है. जो साल 2020 में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा से संबंधित हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र कार्यकर्ता देवांगना कलिता की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया और जांच एजेंसी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. लेकिन इस बीच ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
कलिता ने दलील दी कि उसे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए वीडियो और चैट की जरूरत है, लेकिन दिल्ली पुलिस के वकील ने दलील दी कि उसकी याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मामलों में आगे की जांच अभी भी चल रही है और याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई सामग्री चार्जशीट का हिस्सा नहीं है.
जस्टिस अमित बंसल ने मामले को 17 जनवरी को आगे की सुनवाई के लिए इस केस को सूचीबद्ध किया है. जस्टिस ने कहा, "जब तक मैं दोनों पक्षों को नहीं सुन लेता, तब तक रोक लगाने का कोई सवाल ही नहीं है."
कलिता के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को रिकॉर्ड करने के लिए कुछ व्यक्तियों को नियुक्त किया था और आरोप तय करने पर दलीलें सुनने के लिए ट्रायल कोर्ट के आगे बढ़ने से पहले फुटेज उन्हें प्रदान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "वे वीडियो प्रदर्शित करेंगे कि 22 से 26 फरवरी (2020) तक हम शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. वीडियो यह प्रदर्शित करेंगे. मैं आपराधिक मामलों में आरोपमुक्त करने के अपने मूल्यवान अधिकार का प्रयोग करना चाहता हूं."
कलिता के वकील ने दलील देते हुए कहा कि उनके क्लाइंट के खिलाफ मामला (वर्तमान मामले में एफआईआर में से एक में) हत्या का है. जिसमें उन्हें जाफराबाद फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शनकारियों के एक समूह का हिस्सा बताया गया है. चुनिंदा स्क्रीनशॉट लिए गए हैं. वीडियो मौजूद हैं. मैं यह कहता हूं ये मालमा दोषमुक्त करने वाला है. मुझे संबंधित वीडियो उपलब्ध कराएं जाएं.''

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










