
दिल्ली: तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत
AajTak
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. जहां फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है.
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह: दानापुर में ट्रक एक्सीडेंट, बाल बाल बचे बच्चे
बताया जाता है कि घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित बेघर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे. इसी बीच सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक आया और कुचलते हुए चला गया.
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: एक्सीडेंट के बाद ट्रक में पड़ी रही ड्राइवर की लाश, मदद की बजाय टैंकर से दूध लूटते रहे लोग, VIDEO
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, अन्य दो को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: देशभर में 3 साल में 131 ट्रेन हादसे, पिछले 14 दिन में 8 एक्सीडेंट, कितनी हैप्पी है रेल की जर्नी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










