दिल्ली: तीरंदाज अभिषेक वर्मा की ऑडी कार से लैपटॉप और पैसे चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की ऑडी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, घड़ी और करीब 1 लाख 35 हजार रुपये चोरी हो गए. यह वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है.
भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की ऑडी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, घड़ी और करीब 1 लाख 35 हजार रुपये चोरी हो गए. यह घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके की है, जहां भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की पत्नी के बैग में से एक लैपटॉप, कुछ दस्तावेज और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी होने के बाद मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है.
अभिषेक वर्मा ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी सोनाली वर्मा गुरुवार शाम लाल रंग की ऑडी गाड़ी से अपने दफ्तर से घर जा रही थी. रास्ते में वो रोहिणी सेक्टर 7-8 के पास कुछ खरीदाने के उतरी. जब दुकान से वापस आई तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और एक बैग गायब था. जिसमें लैपटॉप, घड़ी कुछ डाक्यूमेंट्स और करीब 1 लाख 35000 रुपये कैश था.
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच के लिए इसाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि ई रिक्शा में 6-7 लोग उनकी गाड़ी के पास आते दिख रहे हैं. बेहद ही शातिराना तरीके से शीशा तोड़ते है और गाड़ी में रखा बैग चुराकर मौके से फरार हो जाते है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
इस मामले पर दिल्ली पुलिस का कहना है अभिषेक की पत्नी गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे रोहिणी सेक्टर 7-8 में कुछ खरीदारी करने आईं थी. जब वो कार खड़ी कर दुकान पर गई तो कुछ बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर एक बैग चुरा लिया. जिसमें कैश, लैपटॉप था. आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










