
दिल्ली: तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश, ब्लू लाइन रूट पर सर्विस लेट
AajTak
राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई है. मामला तिलक नगर मेट्रो स्टेशन का है. आत्महत्या करने वाले शख्स के बारे में पड़ताल की जा रही है.
राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना तिलक नगर मेट्रो स्टेशन की है. आत्महत्या करने वाले शख्स के बारे में पड़ताल की जा रही है.
शख्स के सुसाइड अटेंप्ट के कारण द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलने वाली मेट्रो सर्विस लेट हो गई है.
ऐसा ही एक मामला इस साल 14 अप्रैल को सामने आया था, जब एक लड़की ने दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी थी. लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर घटना सुबह 7.28 बजे हुई थी. उस दिन जब सीआईएसएफ के जवान ने देखा था कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और कूदने की कोशिश कर रही है. तो जवानों ने लड़की को समझाने की कोशिश की थी. लेकिन लड़की बात मानने को राजी नहीं हुई.
सीआईएसएफ के जवान बातों में लड़की को उलझाए हुए थे दूसरी तरफ दीवार के नीचे बकायदा एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए थे, ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे बचाया जाए.
सीआईएसएफ के जवान लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी लड़की ने दीवार से छलांग लगा दी. दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे लपक लिया था. लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










