
दिल्ली: जोरबाग में माली था राजेश, साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला तो मर्सिडीज सवार ने कुचल डाला
AajTak
दिल्ली के आश्रम इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार मर्सिडीज कार चालक ने आश्रम के पास साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई और आरोपी कार लेकर फरार हो गया.
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सड़क पर तब तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक मर्सिडीज काल चालक ने साइकल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ड्राइवर को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
हादसा साउथ ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में हुआ जहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर चल रहे एक साइकिल सवार राजेश को जोरदार टक्कर मार दी. आरोपी मौके से फरार हो गया साइकिल सवार राजेश की हादसे में मौत हो गई.
माली का काम करता था राजेश
मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है जो दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था. मृतक की उम्र 35 साल थी और शनिवार सुबह 7:30 बजे घर से जोरबाग ड्यूटी के लिए निकला था. इस दौरान भोगल फ्लाईओवर पर उसके साथ हादसा हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. प्रदीप की मौत के बाद उसके परिजन सदमे में हैं. राजेश के दो बच्चे हैं और वह दिल्ली के जोर बाग में माली का काम करता था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के आश्रम इलाके में मर्सिडीज चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, पीड़ित की मौत, आरोपी कार समेत फरार
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










