
दिल्ली: जामिया में पुलिस ने रोकी तेज आवाज वाली बुलेट, बाप-बेटे ने SHO को ही पीट दिया, अस्पताल में हुए एडमिट
AajTak
जांच में पता चला कि साइलेंसर अवैध रूप से बाइक में लगाया गया था जिससे उसकी आवाज स्वीकार्य सीमा से अधिक बढ़ गई थी जिससे मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हुआ. इसके बाद एसएचओ ने बाइक सवार 24 वर्षीय आसिफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बटला हाउस इलाके में गश्त पर निकले जामिया नगर थाने के SHO को एक बाइक सवार पिता और पुत्र ने पीट दिया. गश्त के दौरान एसएचओ ने एक बुलेट को रोकने और उसकी जांच के लिए कहा जो तेज आवाज करते हुए जा रही थी. बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाया गया था.
रात करीब 8:45 बजे SHO नरपाल सिंह गश्ती दल के साथ जामिया नगर के बटला हाउस पहुंचे. यहां उनका ध्यान एक बाइक की तरफ गया जो कब्रिस्तान चौक से जाकिर नगर बाजार की ओर जा रही थी और काफी तेज आवाज कर रही थी. उन्होंने स्टाफ को जांच के लिए मोटरसाइकिल को रोकने का निर्देश दिया.
साइलेंसर लगाकर बढ़ाई बाइक की आवाज
जांच में पता चला कि साइलेंसर अवैध रूप से बाइक में लगाया गया था जिससे उसकी आवाज स्वीकार्य सीमा से अधिक बढ़ गई थी जिससे मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हुआ. इसके बाद एसएचओ ने बाइक सवार 24 वर्षीय आसिफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.
'यहीं समझौता कर लो नहीं तो ठीक नहीं होगा'
इसी दौरान आसिफ ने अपने पिता को फोन कर मौके पर बुला लिया. पिता और पुत्र ने जबरदस्ती पुलिसकर्मियों से बुलेट छीनने का प्रयास किया और कहा, 'यहीं पर समझौता कर लो और इसे जाने दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा.' जब थानेदार ने ऐसा करने से मना किया तो वे उनसे हाथापाई करने लगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










