
दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, शाही इमाम बोले- मुझे तो जानकारी ही नहीं थी...
AajTak
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर विवादित बयान देने के बाद देश ही नहीं दुनिया भर के मुश्लिम देशों में भारी नाराजगी है. शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा बांग्लादेश में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद परिसर में शुक्रवार को नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस विरोध को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने आजतक/इंडिया टुडे से कहा,'मुझे तो पता भी नहीं था कि जामा मस्जिद की तरफ से इस तरह का प्रदर्शन किया जा रहा है.
नूपुर शर्मा के बयान पर जुमे की नमाज के बाद बवाल, तस्वीरों में देखें देश के इन शहरों का हाल
पुलिस को भी नहीं थी प्रदर्शन की सूचना
शाही इमाम ने बताया कि नमाज के बाद अचानक जामा मस्जिद चौक पर यानी गेट नंबर एक पर नारे लगने लगे. उन्होंने कहा कि ये कौन लोग हैं यह तो पता नहीं लेकिन पुलिस पता लगाएगी ही, पुलिस को मालूम होगा ये कौन लोग हैं, किन लोगों ने ये नारेबाजी की है. उन्होंने कहा कि किसी को पता नहीं था, मेरे खयाल से पुलिस को भी यह नहीं पता था कि ऐसा कोई प्रदर्शन होने वाला है.
कल हो रही थी दिल्ली बंद करने की मांग
शाही इमाम ने बताया कि कल जरूर कुछ लोग चाहते थे कि दिल्ली में बंद बुलाया जाए लेकिन सबको मना कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि सभी से कह दिया गया था कि बंद करने की इजाजत नहीं है क्योंकि कौन क्या शरारत कर दे इसका कुछ नहीं पता इसलिए बंद की सोशल मीडिया पर की जा रही अपील को खत्म करा दिया गया था. मालूम हो कि इससे पहले गुरुवार को पार्लियामेंट थाने के सामने ओवैसी की पार्टी AIMIM के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










