
दिल्ली: जनकपुरी इलाके में अस्पताल में आग लगी, 20 नवजात बच्चों को सुरक्षित निकाला
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है. यहां 20 नवजात बच्चों को बचाया गया है. ये बच्चे अस्पताल में भर्ती थे. एक घंटे के अंदर आग बुझा ली गई. इलाके में गली संकरी होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई. रेस्क्यू कर सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है.
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लग गई. इस घटना के बाद अस्पताल में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 20 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया. ये अस्पताल वैशाली कॉलोनी में है. फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य अस्पतालों में भेजा गया है.
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात 1.35 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर 9 गाड़ियों को भेज गया. अस्पताल के बेसमेंट में रखे कुछ फर्नीचर में आग लग गई थी. रात 2.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया. 20 नवजात शिशुओं को पास के अस्पतालों में भेजा गया है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
संकरी गली होने से आई परेशानी
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गली संकरी होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई है. हम समय पर वहां पहुंच गए और आग बुझ गई. रेस्क्यू कर सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया. कोई घायल नहीं हुआ. उनके पास फायर एनओसी नहीं थी, अस्पताल सिर्फ एक मंजिल का था. आगे की जांच की जाएगी.
बेटे के सामने जिंदा जला गया पिता, ट्रक में फैले करंट से लग गई थी आग
जहांगीरपुरी और बदरपुर में भी लगी थी आग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










