
दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले बड़ी हलचल, केजरीवाल ने सभी 70 कैंडिडेट्स की बुलाई बैठक
AajTak
आम आदमी पार्टी की यह बैठक आज सुबह 11.30 बजे होगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के शनिवार को जारी होने वाले नतीजों से पहले पार्टी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले आम आमदी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की अहम बैठक बुलाई है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
कहा जा रहा है कि यह बैठक आज सुबह 11.30 बजे होगी. यह बैठक ऑपरेशन लोटस के आरोपों के बीच बुलाई गई है. बता दें कि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने वोटों की गिनती से पहे बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में नतीजों से पहले ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है. आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15-15 करोड़ की पेशकश के फोन आने लगे हैं.
केजरीवाल ने उठाए एग्जिट पोल पर सवाल
अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि दो घंटे में उनके 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं और पार्टी छोड़कर आने पर मंत्री बनाने के साथ 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर का दावा किया.
केजरीवाल ने X पर लिखा कि अगर इनकी पार्टी की 55 से अधिक सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? केजरीवाल आरोप लगाते हैं कि एग्जिट पोल के सर्वे फर्जी हैं और उनके सहारे माहौल बनाकर उम्मीदवारों को तोड़ा जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










