
दिल्ली: चिमटे से जलाया, चाकू से काटा... 7 साल बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में आरोपी नर्स गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के आर के पुरम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गोद ली हुई सात साल के बच्ची के साथ भयंकर बेरहमी की गयी है. पुलिस के अनुसार सात साल की बच्ची को उसी के रिश्तेदार ने गोद लिया था जो खुद सफदरजंग अस्पताल मे नर्स हैं. महिला का गिरफ्तार किया गया है.
हाल में दिल्ली के आर के पुरम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गोद ली हुई सात साल के बच्ची के साथ भयंकर बेरहमी की गयी है. पुलिस के अनुसार सात साल की बच्ची को उसी के रिश्तेदार ने गोद लिया था जो खुद सफदरजंग अस्पताल मे नर्स हैं.
कोयले और चिमटे से जलाया, चाकू से कई जगह काटा
बच्ची महिला को बुआ कहती है. बताया गया कि पिछले लगभग एक साल से बच्ची यहां रह रही थी. मामला 13 फरवरी का है जब पुलिस को सुचना मिली की एक छोटी बच्ची को उसी के घरवालों (बुआ और उसका बेटा) ने पहले गर्म चिमटे से जलाया, चाकू से कई जगह थोड़ा- थोड़ा काटा और फिर कोयले से जलाया है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो उस समय घर में कोई नहीं मिला बस छोटी सी बच्ची घायल अवस्था में मिली. पुलिस ने तुरंत उस बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच मे जुट गयी. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को बच्ची के शरीर पर मिले जलने- कटने के निशान
पहले मामले में आईपीसी और जेजे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपी महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन आरोपी नर्स फरार हो गई थी. अब बीती रात पुलिस ने आरोपी नर्स को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर चिमटे से जलने, चाकू से कटने के निशान हैं. घर वाले उसे परेशान करते थे. लंबे समय से वह बच्ची इसी महिला के साथ रहती थी. पुलिस को 10 फरवरी को मामले की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. आरोपी महिला अस्पताल में नर्स का काम करती है. दिल्ली पुलिस इस सब में नर्स के पति की भूमिका की जांच कर रही है.
रिश्तेदार ने खुद लिया था गोद और की बेरहमी

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










