
दिल्ली: चाकू से ताबड़तोड़ वार, 18 साल के लड़के की हत्या
AajTak
दिल्ली के हर्ष विहार में चिंटू नाम के लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने वारदात से पहले चिंटू के दोस्त के साथ मारपीट की थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में सोमवार को झगड़े के दौरान एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हमलावर फरार हो गया. मृतक की पहचान चिंटू (18) के रूप में की गई है. हमले के बाद चिंटू को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मृतक चिंटू परिवार के साथ हर्ष विहार के प्रताप नगर में रहता था. परिवार में उसके माता-पिता, दो भाई और एक बहन है. मृतक चिंटू एक फैक्ट्री में काम करता था. उसकी मां भी फैक्ट्री में काम करती है. पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों ने वारदात से पहले चिंटू के दोस्त के साथ मारपीट की थी.
कुछ समय बाद जब चिंटू अपने दोस्त के साथ घूमने जा रहा था. इसी दौरान चिंटू को घेर लिया गया. हमलावरों ने चिंटू के ऊपर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान चिंटू को जीटीबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस का कहना है कि सोमवार शाम करीब चार बजे चिंटू को चाकू गोदकर घायल कर दिया और आरोपी फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ली है. पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










