
दिल्ली: घर से बाहर टहलने निकले शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही दम तोड़ा
AajTak
शुरुआती जांच से पता चला है कि वारदात को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया. दिल्ली पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में शास्त्री पार्क इलाके के बुलंद मस्जिद बिहारी चौक पर शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय समीर को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने समीर पर चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पिछले 24 घंटे के भीतर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मर्डर की यह दूसरी घटना है.
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. वहीं परिजनों के अनुसार, समीर खाना खाकर बाहर टहलने के लिए निकला था. थोड़ी ही देर बाद परिजनों को समीर की हत्या की खबर मिली.
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है.
पिछले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दूसरी आपराधिक वारदात है, जिससे इलाके में दहशत है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भेज दिया है.
पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है. हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










