
दिल्ली: घर के बाहर से बारिश का पानी निकाल रहे शख्स की करंट लगने से मौत, विधायक के घर से लाया था पंप
AajTak
दिल्ली के किरारी इलाके में घर के बाहर जमे बारिश के पानी को निकालने के दौरान करंट लगने से 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने बताया कि वो जब बाहर निकली तो अपने पति को तारों से लिपटा हुआ जमीन पर बेहोश पाया था. वहीं पुलिस ने कहा कि मृतक बाहर जमे पानी को निकालने के लिए स्थानीय विधायक के घर से पंप लेकर आया था.
राजधानी दिल्ली में बिजली का करंट लगने की वजह से 40 साल के एक शख्स की मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में अपने घर के पास बारिश का पानी निकालते समय बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की किरारी में रहने वाले लल्लन मिश्रा की करंट लगने से मौत हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने मिश्रा को बेहोश पड़ा पाया और उन्हें अस्पताल ले गई जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि जब मिश्रा ने पानी के पंप को स्विचबोर्ड से जोड़ने की कोशिश की तो उसे करंट लग गया. मिश्रा की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके घर के पास के इलाके में बारिश के बाद पानी भर गया था. उनके पति पानी निकालने के लिए स्थानीय विधायक के कार्यालय से एक पंप लाए थे.
गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे मिश्रा की पत्नी ने देखा कि उनके पति पानी में पड़े हैं और उनके शरीर पर तार लिपटा हुआ है. इस बीच, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि किराड़ी विधायक ऋतुराज गोविंद की लापरवाही के कारण मिश्रा की जान गई. वहीं विधायक गोविंद की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम के बाद शव मिश्रा के परिवार वालों को सौंप दिया गया. अधिकारी ने कहा, जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










