
दिल्ली: गाय के गोबर से MCD बनाएगा लकड़ी, अंतिम संस्कार के लिए होगी इस्तेमाल
AajTak
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की तरफ से गाय के गोबर और पराली से लकड़ी बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है. इसके जरिए हर रोज लकड़ियां बनाई जाएंगी, जिन्हें श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
कोरोना से राजधानी दिल्ली में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में दिल्ली के श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां भी कम पड़ती जा रही हैं. इसके चलते उत्तरी दिल्ली नगर निगम की तरफ से गाय के गोबर और पराली से लकड़ी बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है. इसके जरिए हर रोज लकड़िया बनाई जाएंगी, जिससे श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. गोबर से खाद बनने के बारे में सभी अवगत हैं, लेकिन अब गोबर से खाद बनाने के साथ ही लकड़ी भी बनाई जाएगी. इसके लिए नगर निगम को एक मशीन मिली है. जिसका नाम है गोकाष्ट. गोकाष्ट मशीन की शुरुआत रविवार को महापौर जय प्रकाश ने की. उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने श्मशान घाटों पर दाह संस्कार के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी की जगह फसलों के अवशेष (पराली) और गाय के गोबर से निर्मित ईंधन ब्लॉक (गोपराली) के उपयोग किया जाएगा.क्लिक करें- दिल्लीः हिंदू राव हॉस्पिटल से गायब हुए 23 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप ये मशीन मंगोलपुरी श्मशान घाट पर लगाई गई. जहां पर हर रोज 70 क्विंटल गोबर से मशीन में एक दिन में 60-70 किलो लकड़ी बनाई जा सकती है. अभी यह मशीन सिर्फ मंगोलपुरी श्मशान घाट में लगाई गई है और धीरे-धीरे दिल्ली के अलग-अलग श्मशान घाटों में जहां पर काफी बड़ा स्पेस मौजूद है, वहां पर इसको लगाया जाएगा. ताकि पर्यावरण को भी बचाया जा सके.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







