
दिल्ली: गर्भ में पल रहे बच्चों को भगवान राम और कृष्ण की कहानियां सुनाएं महिलाएं- RSS
AajTak
राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें 12 राज्यों के करीब 70 से 80 डॉक्टरों ने भाग लिया. इनमें ज्यादातर स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेद चिकित्सक थे. बताया जा रहा है कि हर रविवार को देश हर हिस्से में इस तरह के आयोजन संघ की तरफ से किए जाएंगे.
आरएसएस की महिला वर्ग राष्ट्र सेविका समिति 'गर्भ संस्कार' (गर्भावस्था संस्कृति) नाम से एक अभियान शुरू किया है. इसके तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं तक पहुंचेंगी और उन्हें सिखाएंगी कि कैसे उन प्रथाओं को अपनाना है. इससे सुनिश्चित हो सकेगा कि बच्चा जन्म से पहले ही भारतीय संस्कृति के बारे में सीख ले.
इसके लिए रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां कई स्त्री रोग विशेषज्ञ इकट्ठा हुए और उनसे इस एक्सरसाइज के बारे में जाना. इसके बाद अब आरएसएस पूरे देश में इस अभियान को चलाने की तैयारी में है.
गर्भावस्था में सुनी अच्छी बातों का होता है संतान पर असर
दरअसल, महाभारत में युद्ध के मैदान में अभिमन्यु को चक्रव्यूह तोड़ने के लिए भेजा गया था. क्योंकि उसने अपने के गर्भ में ही चक्रव्यूह को भेदने की कला सीख ली थी. कहते हैं गर्भावस्था के दौरान महिलाएं ईश्वर के भजन और अच्छी बातें जितनी सुनेगी, उसका उतना ही असर उनकी संतान पर होता है.
इसको लेकर ही आरएसएस अब देश भर में गर्भवती महिलाओं को ये समझाएगा कि गर्भावस्था के दौरान भगवान राम की कहानी, भगवान कृष्ण की कहानी और हनुमान और शिवाजी से जुड़े किस्से पढ़े और सुनें. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे संस्कार जल्दी सीख सकेंगे.
सभी को दी जाएगी गर्भ संस्कार की जानकारी- डॉ. ग्लैडविन

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










