
दिल्ली: खजूरी खास में खुले नाले में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से हुई मौत
AajTak
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम बच्चा खुले नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया और लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. लोगों ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते अचानक खुले नाले में गिर गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक बच्चे की जान चली गई. दरअसल घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम बच्चा खुले नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगने लगे.
कैसे हुआ हादसा?
खजूरी खास थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब 1:39 बजे इस घटना की सूचना मिली. पुलिस टीम तुरंत गली नंबर 22 पहुंची, जहां लोगों ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते अचानक खुले नाले में गिर गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है.
उनका कहना है कि नाले लंबे समय से खुले पड़े हैं और नगर निगम को कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और मांग की कि खुले नालों को तुरंत ढका जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.
मृतक बच्चे के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. दिल्ली के कई इलाकों में खुले नाले दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं. यह कोई पहली घटना नहीं है, जब किसी मासूम की जान इस वजह से गई हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










