
दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मथुरा रोड पर भीषण जाम, 3 KM तक रेंगती नजर आईं गाड़ियां
AajTak
रिमझिम बारिश के बीच दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मथुरा रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है. जसोला/अपोलो मेट्रो स्टेशन से अली गांव स्टैंड तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं.
दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी है. रिमझिम बारिश के बीच दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मथुरा रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है. जसोला/अपोलो मेट्रो स्टेशन से अली गांव स्टैंड तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. जानकारी के मुताबिक 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा. इस दौरान गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. इस दौरान गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने शहर में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, क्योंकि मौसम बेहद खराब होने का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने रेल, सड़क और हवाई परिवहन समेत परिवहन के अन्य संसाधनों में व्यवधान की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात के बाद शहर में बारिश हुई. प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने सुबह 8.30 बजे तक 16.3 मिमी बारिश दर्ज की. आंकड़ों के अनुसार अन्य स्टेशनों ने लोधी रोड पर 16 मिमी, आयानगर में 15 मिमी और पीतमपुरा तथा एसपीएस मयूर विहार में 13 मिमी बारिश दर्ज की.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सफदरजंग में दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र ने इस मौसम में 586.9 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 933.6 मिमी बारिश दर्ज की, जो सामान्य आंकड़ों से 57 प्रतिशत अधिक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










