
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बिजली कटने से मची अफरा-तफरी, 20 मिनट तक ठप रहे काउंटर... प्रभावित रहीं सेवाएं
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट के एक्स हैंडल ने यात्रियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा- हम निश्चित रूप से अपने यात्रियों को ऐसा अनुभव प्रदान नहीं करना चाहते हैं. हमने आपकी प्रतिक्रिया को विधिवत नोट कर लिया है और इस पर गौर करने के लिए संबंधित टीम के साथ इसे साझा किया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर सोमवार को कई मिनट तक बिजली गुल रहने से मामूली व्यवधान उत्पन्न हुआ. यात्रियों ने फ्लाइट सर्विस में देरी की शिकायत की. हालांकि, एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि बिजली कटने के कारण कोई भी उड़ान प्रभावित नहीं हुई.
आईजीआईए के प्रवक्ता ने कहा, 'दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) ग्रिड में वोल्टेज असंतुलन ने कुछ समय के लिए सभी टर्मिनलों को प्रभावित किया, जिससे बैगेज जमा करने और ई-गेट सेवांए प्रभावित हुईं'. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में यात्रियों ने टर्मिनल 3 पर 'घुटन' महसूस होने की शिकायत की क्योंकि उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा था और बिजली नहीं होने के कारण सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था.
T3 terminal #delhi #airport totally chocked due to power failure! No counter , No digi yatra , nothing functioning. This is shocking.#delhiairport #terminal3 @DelhiAirport @AAI_Official pic.twitter.com/kw4Xkh84mo
एक यात्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'बिजली कट होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट का टी3 टर्मिनल पूरी तरह से बंद है! कोई काउंटर नहीं, कोई डिजी यात्रा नहीं, कुछ भी काम नहीं कर रहा. यह चौंकाने वाला है'. एक अन्य यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, '15 मिनट से टी3 टर्मिनल पर लाइट नहीं है. पानी, कॉफी, कोई भी जरूरी खाने का सामान नहीं खरीद सकते. क्या हम इसी के लिए इतने पैसे देते हैं? क्या कोई इस पर गौर कर सकता है?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










