
दिल्ली के IAS दंपति के बाद जम्मू के आईएएस नीतीश्वर कुमार विवादों में घिरे, सरकारी इंजीनियरों को हिरासत में रखने का आरोप
AajTak
दिल्ली के IAS ऑफिसर के बाद जम्मू के IAS नीतीश्वर कुमार विवादों में घिर गए हैं. आरोप है कि उन्होंने दो सरकारी इंजीनियरों को 10 घंटे तक अवैध रूप से रखने के आदेश दिए.
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस पति-पत्नी विवादों में घिर गए थे. हालांकि उनका ट्रांसफर भी कर दिया गया था. लेकिन अब एक ताजा मामला जम्मू के एक IAS अधिकारी का सामने आया है. बताया जा रहा है कि IAS ऑफिसर नीतीश्वर कुमार ने सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के साथ दुर्व्यवहार किया है. इसे लेकर इंजीनियरों के संगठन में मामले की जांच की मांग की है.
बता दें कि आईएएस आधिकारी और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के सीईओ नीतीश्वर कुमार पर स्थानीय इंजीनियरों को गाली देने और उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद स्थानीय इंजीनियरों में आक्रोश व्याप्त हो गया है.
सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के सीईओ और आईएएस नीतीश्वर के खिलाफ मामले की जांच के लिए एक खत लिया है. संगठन की ओर से लिख गए लेटर में कहा गया है कि IAS अधिकारी नीतीश्वर कुमार एक परियोजना में देरी होने पर दो सरकारी इंजीनियरों पर भड़क गए.
उन्होंने पुलिस को मौखिक आदेश दिया कि इन्हें हिरासत में लिया जाए. आरोप है कि दोनों सरकारी इंजीनियरों को पुलिस ने 10 घंटे तक हिरासत में रखा. इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने हरदीप पुरी को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि दिल्ली में स्टेडियम में आईएएस दंपति को कुत्ता घुमाना महंगा पड़ गया था. IAS संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख तो उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एक कोच ने दावा किया था कि पहले वे रात 8 या 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे. लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउंड खाली करने को कह दिया जाता है, ताकि IAS अफसर वहां अपने कुत्ते संग टहल सकें. कोच ने कहा कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










