
दिल्ली के CP में कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ा हादसा, मार्बल गिरने से दो मजदूरों की मौत
AajTak
पुलिस जांच के अनुसार, घटना जंतर-मंतर के पास एक आवासीय निर्माण स्थल पर हुई जहां मजदूर टाइल्स की रैक को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक रैक में 30-40 से अधिक टाइलें थीं और असंतुलन के कारण पूरी रैक श्रमिकों पर गिर गई.
दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शुक्रवार को एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भारी टाइल्स गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदारों की ओर से लापरवाही का पता चलने के बाद इस हादसे में एफआईआर दर्ज की है. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी वेद प्रकाश (27) और बउली राम (36) के रूप में हुई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े छह बजे हुई.
स्थानीय पुलिस स्टेशन से एक टीम बनाई गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. दोनों घायल मजदूरों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. पुलिस जांच के अनुसार, घटना जंतर-मंतर के पास एक आवासीय निर्माण स्थल पर हुई जहां मजदूर टाइल्स की रैक को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक रैक में 30-40 से अधिक टाइलें थीं और असंतुलन के कारण पूरी रैक श्रमिकों पर गिर गई.
पुलिस के अनुसार, जांच में निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों की घोर कमी उजागर हुई. अधिकारी ने कहा कि मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. घटना के संबंध में मृतक वेद प्रकाश के भाई विजय प्रकाश के बयान पर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 290/106/3(5) (पूर्ववर्ती आईपीसी की धारा 288/304ए/34) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
गत 6 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने राजस्व विभाग और एक गैर सरकारी संगठन के साथ संयुक्त अभियान में पूर्वोत्तर दिल्ली में एक जूट बैग निर्माण कारखाने से 11-17 वर्ष की आयु के अठारह बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया था. इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. मुक्त कराये गये बच्चों को सहायता एवं पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










