
दिल्ली के हर्ष विहार में सनसनी, प्रताप नगर सी-ब्लॉक में 2 लोगों को गोली मारकर हत्या
AajTak
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 5 सितंबर को शाम करीब 7:15 बजे, हर्ष विहार पुलिस स्टेशन को प्रताप नगर के सी-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली. घटनास्थल पर पहुंचने पर, यह पाया गया कि सुधीर उर्फ बंटी (35) और राधे प्रजापति (30) को हमलावरों ने गोली मारी थी.
दोनों को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद, हर्ष विहार पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
वारदात के बाद जांच शुरू कर दी गई है. फोरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं. आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है.
पिछले दिनों हत्याओं से दहली थी दिल्ली
इससे पहले दिल्ली में दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं ने राजधानी को हिला दिया था. पहला मामला करावल नगर का था, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या हुई. आरोप है कि पति प्रदीप ने पत्नी जयश्री और 5 व 7 साल की दो बेटियों की जान ले ली. वारदात के बाद वह फरार हो गया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








