
दिल्ली के स्कूल में भी कोरोना की दस्तक, स्टूडेंट और टीचर निकले पॉजिटिव, छुट्टी पर भेजे गए अन्य छात्र
AajTak
Delhi School Closed: दिल्ली में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल में कोरोना वायरस की चपेट में टीचर और स्टूडेंट आ गए, जिसके बाद अन्य छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया. आप विधायक आतिशी ने कहा है कि मामले पर पूरी सावधानी से नज़र रखी जा रही है.
Delhi School Closed, Corona in Schools: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने लगा है. दिल्ली में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल में कोरोना वायरस की चपेट में टीचर और स्टूडेंट आ गए, जिसके बाद अन्य छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया. आप विधायक आतिशी ने कहा है कि मामले पर पूरी सावधानी से नज़र रखी जा रही है.
इससे पहले, दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए थे. पिछले 24 घंटे में नोएडा में 15 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद पैरेंट्स की चिंताएं बढ़ने लगी हैं. नोएडा प्रशासन कुल 68 सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने जा रहा है. जो बच्चे नोएडा में पॉजिटिव मिले हैं, उनकी उम्र 18 साल से कम है. इस दौरान पूरे नोएडा में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं.
दिल्ली से पहले NCR के स्कूलों में कोरोना दस्तक दे चुका है. गाजियाबाद और स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने के बाद कई स्कूल बंद किए जा चुके हैं. कुल 23 छात्रों के कोरोना की चपेट में आने के बाद नोएडा के 3 स्कूल ऑनलाइन मोड में शिफ्ट हो गए हैं.
गौतमबुद्ध नगर के CMO डॉ सुनील शर्मा ने जारी एडवाइज़री में स्कूलों को अपने छात्रों में कोई भी संदिग्ध कोरोना मामला मिलने पर तुरंत सूचना देने का कहा है. स्कूलों को निर्देश है कि किसी भी छात्र में खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त जैसी शिकायत होने पर फौरन हेल्पलाइन नंबर 1800492211 पर फोन कर सीएमओ कार्यालय को सूचित करें. स्कूल cmogbnr@gmail.com पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










