
दिल्ली के स्कूलों को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, सेंट स्टीफंस स्कूल को फिर आया मेल
AajTak
दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं. तीन दिन से यह सिलसिला जारी है. सेंट थॉमस स्कूल, सेंट स्टीफन कॉलेज, रामजस कॉलेज और साइंटिफिक डिफेंस कॉलेज समेत कई संस्थानों को मेल के जरिए धमकियां मिली हैं. पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर टीम मौके पर जांच कर रही हैं. अभी तक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है. खास बात यह है कि ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं.
16 जुलाई को द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और एक अन्य स्कूल को धमकी भरा मेल मिला. इससे पहले 15 जुलाई को भी सेंट थॉमस स्कूल के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन और रामजस कॉलेज को भी इसी तरह की धमकी मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी संस्थानों को खाली कराया और सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
इसी तरह दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज को सुबह 7:15 बजे ईमेल के माध्यम से धमकी मिली कि कॉलेज और लाइब्रेरी में आरडीएक्स रखा गया है और कॉलेज को बम से उड़ाने की योजना है. कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया.
गौरतलब है कि एक महीने पहले भी इसी कॉलेज में बम की धमकी दी गई थी, जब छात्र-छात्राएं कॉलेज में मौजूद थे. इस बार कॉलेज की छुट्टियां चल रही थीं, जिससे अंदर केवल कुछ कर्मचारी और गार्ड ही थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.
यह भी पढ़ें: मेरठ में कांवड़ियों ने स्कूल बस में की तोड़फोड़, Video Viral, एफआईआर दर्ज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










