
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार की स्टंटबाजी, साइकिल सवार को मारी टक्कर
AajTak
उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार की स्टंटबाजी की वजह से साइकिल सवार एक शख्स की जान पर बन आई. दरअसल तेज रफ्तार से चल रहे ऑटो में एक शख्स बाहर की ओर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था और फ्लाईओवर पर चल रहे लोगों को मार रहा था, जिसकी चपेट में साइकिल सवार शख्स आ गया.
सोशल मीडिया के इस दौर में शहरों की सड़कों और हाईवे पर स्टंटबाजी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए यूथ अजीब-अजीब हरकतें कर वीडियो बनवाते हैं, ताकि वो वायरल हो सकें. ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है, जहां सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार की स्टंटबाजी सामने आई है.
उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार की स्टंटबाजी की वजह से साइकिल सवार एक शख्स की जान पर बन आई. दरअसल तेज रफ्तार से चल रहे ऑटो में एक शख्स बाहर की ओर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था और फ्लाईओवर पर चल रहे लोगों को मार रहा था, जिसकी चपेट में साइकिल सवार शख्स आ गया.
ऑटो की रफ्तार इतनी तेज थी कि साइकिल सवार शख्स सिग्नेचर ब्रिज पर बीच सड़क पर ही गिर गया. उसके पीछे कई गाड़ियां भी आ रही थीं. गनीमत रही कि उसके पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ऑटो सवार शख्स का पता लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ने निर्देश दिए थे, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की जान के साथ खिड़वाड़ करने वाले इस ऑटो को ट्रेस कर लिया है. यह घटना एक-दो दिन पहले का ही बताया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










