
दिल्ली के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज से यौन उत्पीड़न, आरोपी युवक मौके से गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में मरीज द्वारा ही महिला मरीज से यौन उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है. घटना सोमवार सुबह जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की है, जहां एक ही वार्ड में भर्ती 23 साल के युवक ने महिला मरीज से अश्लील हरकत की. आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के JPC अस्पताल में सोमवार सुबह एक महिला मरीज के साथ उसी वार्ड में भर्ती एक युवक ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही न्यू उस्मानपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि पीड़िता अस्पताल के उस वार्ड में भर्ती थी जहां आरोपी भी एक अन्य कारण से भर्ती था.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की कोशिश की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 23 साल के मोहम्मद फैज़ के रूप में हुई है, जो कच्ची खजूरी इलाके का निवासी है.
पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस शर्मनाक घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां एक ओर मरीज इलाज के लिए अस्पतालों में आते हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा और निजता को लेकर चिंता बढ़ा रही है.
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है और उसे चिकित्सकीय और मानसिक सहयोग मुहैया कराया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










