
दिल्ली के शाहदरा में 20 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
शाहदरा जिले के गांधी नगर थाने में 20 वर्षीय लड़के की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले दो लड़कों के नाम पता चल गए हैं. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.
दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर थाने में 20 वर्षीय लड़के की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले दो लड़कों के नाम पता चल गए हैं. हमने पुलिस की एक टीम बनाई है और जल्द ही उसे पकड़ लेंगे.
मामला शाहदरा जिले के गांधीनगर गली नंबर 8 का है. बताया जा रहा है कि करीब 20 साल के लड़के सूफियान की तीन गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक सूफियान के पिता के मुताबिक इस हत्या को उसके दोस्तों ने ही अंजाम दिया है. सूफियान के पिता ने बताया कि 23 नवंबर को सनम नाम का लड़का सूफियान की टोपी छीनकर ले गया था जो वह सिर पर पहनता था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में 24 साल पहले अपने सहकर्मी की गला घोंटकर की थी हत्या, कई शहर बदला, अब पटना से हुआ गिरफ्तार
सुफियान वही टोपी वापस मांग रहा था, जिसके चलते दोनों के बीच हाथापाई हुई थी. इसी के चलते आज सनम नाम के लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने पाया कि वहां चार खाली कारतूस और खून पड़ा था. बाद में पीड़ित की पहचान सोनिया गांधी गांधी कैंप गांधी नगर निवासी सुफियान (20) के रूप में हुई.
मामले में DCP ने कही ये बात
डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया, आज शाम करीब 7:15 बजे हमें गांधी नगर इलाके में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है और गोली लगने से उसकी मौत हो गई है. मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की गई. उसका नाम सुफियान है, जो ई-रिक्शा चलाता था और गांधी नगर की सोनिया गांधी कैंप झुग्गी में रहता था. हमें इस वारदात को अंजाम देने वाले 2 लड़कों के नाम पता चल गए हैं. हमने पुलिस टीम बनाई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे. हमें मौके से 4 खाली कारतूस मिले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










